Tata Technologies IPO: इंतजार खत्म, टाटा टेक्नोलॉजीज का 22 नवंबर को खुलेगा आईपीओ

Tata Technologies IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) की तारीख आ गई है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस कंपनी का आईपीओ 22 नवंबर को खुलेगा और 24 नवंबर को बंद होगा। करीब 20 सालों के बाद यह पहला मौका है, जब टाटा ग्रुप अपनी किसी कंपनी का IPO ला रही है

अपडेटेड Nov 13, 2023 पर 11:49 PM
Tata Technologies IPO: टाटा ग्रुप का आखिरी आईपीओ साल 2004 में TCS का था

Tata Technologies IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) की तारीख आ गई है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस कंपनी का आईपीओ 22 नवंबर को खुलेगा और 24 नवंबर को बंद होगा। करीब 20 सालों के बाद यह पहला मौका है, जब टाटा ग्रुप अपनी किसी कंपनी का IPO ला रही है। टाटा ग्रुप का आखिरी आईपीओ साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का था। ऐसे में निवेशकों को इस आईपीओ का बेसब्री से इंतजार था। टाटा टेक्नोलॉजीज, अभी तक टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी कंपनी के रूप में कारोबार करती थी। हालांकि ग्रुप ने अब इसे अलग कंपनी के रूप में सूचीबद्ध कराने का फैसला किया है।

टाटा टेक का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल इश्यू होगा। इस आईपीओ के तहत 9.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी जो कंपनी के कुल पेड-अप शेयर कैपिटल का 23.6 फीसदी है। ये शेयर टाटा मोटर्स, अल्फा टीसी होल्डिंग्स और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंज 1 है।

अभी कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 76.7 प्रतिशत है। वहीं नॉन-प्रमोटर ग्रुप हिस्सेदारी 23.3 प्रतिशत है। IPO के बाद कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 56.7 प्रतिशत रह जाएगी और नॉन-प्रमोटर ग्रुप हिस्सेदारी बढ़कर 43.3 हो जाएगी। कंपनी ने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स मार्च 2023 में सबमिट किए थे और 27 जून को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिली थी।


यह भी पढ़ें- EV Stocks: हर शेयर पर अपना "रूमाल" रख दें! EV स्टॉक्स से पैसा बनाने की नीलेश शाह ने बताई गजब रणनीति

कंपनी के बारे में

टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी है। यह एक ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है। यह ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स को टर्नकी सॉल्युशंस समेत प्रोडक्ट डेवलपमेंट और डिजिटल सॉल्युशंस की पेशकश करती है। कंपनी एयरोस्पेस, ट्रांसपोर्टेशन और हैवी मशीनरी जैसे उद्योगों में क्लाइंट्स को सर्विस देती है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ और प्रॉफिट ग्रोथ दोनों FY22 की तुलना में FY23 में धीमी रही। अच्छी बात यह है कि कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है। FY23 में रेवेन्यू 25% बढ़कर 4,418 करोड़ रुपये रहा, जबकि प्रॉफिट 63% बढ़कर 708 करोड़ रहा था। FY21-23 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 30%, EBITDA CAGR 46% और पीएटी CAGR 61.5% रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।