Tata Technologies IPO: 7 पॉइंट में जानें IPO साइज, रिजर्व कोटा समेत पब्लिक इश्यू से जुड़ी हर डिटेल

टाटा टेक अपने IPO में ₹2 प्रति शेयर की फेस वैल्यू वाले 9.57 करोड़ शेयर पेश करने वाली है। IPO में एक हिस्सा कंपनी के कर्मचारियों और टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयरधारकों के लिए रिजर्व रखा गया है। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से और टाटा मोटर्स शेयरधारकों के लिए रिजर्व हिस्से को निकालने के बाद बची ऑफरिंग को नेट ऑफर कहा जाएगा। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 1:34 PM
Tata Technologies IPO पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा।

टाटा टेक्नोलोजिज (Tata Technologies) के IPO का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह है कि 19 साल बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) की किसी कंपनी का IPO आ रहा है। टाटा टेक्नोलोजिज, टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी है। कंपनी ने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स मार्च 2023 में सबमिट किए थे और 27 जून को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई। 3 अक्टूबर को टाटा टेक्नोलोजिज ने सेबी को अपने IPO के DRHP (Draft Red Herring Prospectus) के लिए अडेन्डम सबमिट किया था, यानी कि कंपनी ने IPO की डिटेल्स में कुछ और डिटेल्स एड कीं।

बिक्री के लिए रखे जाएंगे 9.57 करोड़ शेयर 

टाटा टेक अपने IPO में ₹2 प्रति शेयर की फेस वैल्यू वाले 9.57 करोड़ शेयर पेश करने वाली है। IPO पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा। OFS के तहत टाटा मोटर्स, अल्फा टीसी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड I शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का करीब 23.60% होगा।


कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत

Tata Technologies के पब्लिक इश्यू का जिस तरह से इंतजार हो रहा है, लगता है कि निवेशक इसमें जमकर पैसा लगाएंगे। हालांकि यह केवल एक अनुमान है। कंपनी में लोगों का कितना भरोसा है, यह इश्यू आने के बाद ही पता लगेगा। जहां तक Tata Technologies की वित्तीय सेहत की बात है तो इसकी रेवेन्यु ग्रोथ और प्रॉफिट ग्रोथ FY22 की तुलना में FY23 में धीमी हो गई। अच्छी बात यह है कि कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है। FY23 के लिए रेवेन्यु 25% बढ़कर 4,418 करोड़ रुपये हो गया, जबकि टैक्स निकालने के बाद प्रॉफिट 63% बढ़कर 708 करोड़ रुपये हो गया। FY21-23 के दौरान कंपनी के रेवेन्यु की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 30%, EBITDA CAGR 46% और पीएटी CAGR 61.5% रही।

tata tech1

क्या करती है कंपनी

Tata Tech एक ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है। यह ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स को टर्नकी सॉल्युशंस समेत प्रोडक्ट डेवलपमेंट और डिजिटल सॉल्युशंस की पेशकश करती है। कंपनी एयरोस्पेस, ट्रांसपोर्टेशन और हैवी मशीनरी जैसे उद्योगों में क्लाइंट्स को सर्विस देती है। कंपनी की शुरुआत 1989 में हुई थी। Tata Technologies का इक्विटी पर रिटर्न (RoE) मार्च 2022 में 19.8 प्रतिशत और मार्च 2023 में 23.7 प्रतिशत रहा। मार्च 2023 में इंप्लॉइड कैपिटल पर रिटर्न (RoCE) 19.5 प्रतिशत था, जबकि मार्च 2022 में यह 16.7 प्रतिशत था।

tata tech2

Valiant Lab IPO Listing: कंपनी बनाती है पैरासीटामोल, शेयरों ने बढ़ा दिया स्टॉक मार्केट का पारा

अपने प्रतिद्वंदियों के मुकाबले कहां है कंपनी

tata tech3

IPO में रिजर्व हिस्से की डिटेल

Tata Technologies IPO में एक हिस्सा कंपनी के कर्मचारियों और टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयरधारकों के लिए रिजर्व रखा गया है। टाटा टेक्नोलोजिज के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा, कंपनी की पोस्ट-ऑफर पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 0.5 प्रतिशत तक होगा। वहीं टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयरधारकों के लिए रिजर्व हिस्सा ऑफर के 10 प्रतिशत तक होगा। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से और टाटा मोटर्स शेयरधारकों के लिए रिजर्व हिस्से को निकालने के बाद बची ऑफरिंग को नेट ऑफर कहा जाएगा।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

tata tech4

अभी कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 76.7 प्रतिशत है। वहीं नॉन-प्रमोटर ग्रुप हिस्सेदारी 23.3 प्रतिशत है। IPO के बाद कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 56.7 प्रतिशत रह जाएगी और नॉन-प्रमोटर ग्रुप हिस्सेदारी बढ़कर 43.3 हो जाएगी।

रजिस्ट्रार और बुक रनिंग लीड मैनेजर्स

कंपनी ने IPO प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए जेएम फाइनेंशियल, सिटी और बोफा सिक्योरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।