Tatva Chintan IPO: गुजरात की इस कंपनी का इश्यू जबरदस्त सब्सक्राइब हुआ था और तब से इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार तेजी बनी हुई है। Tatva Chintan का IPO 180 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 29 जुलाई को होने वाली है लेकिन उससे पहले इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में 100 फीसदी से ज्यादा तेजी बनी हुई है।
अनलिस्टेड मार्केट में Tatva Chintan के अनलिस्टेड शेयर इश्यू प्राइस से 1100 रुपए ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का इश्यू प्राइस 1083 रुपए है। इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 2183 रुपए पर हो सकती है जो इश्यू प्राइस से करीब 100 फीसदी ऊपर है।
कंपनी का इश्यू 16 जुलाई को खुला था और 18 जुलाई को बंद हुआ था। कंपनी ने 500 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। इश्यू जारी करने से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 150 करोड़ रुपए जुटाए थे।
Tatva Chintan IPO: लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम बढ़ा, जानिए कब लिस्ट हो रहा है शेयर
Tatva Chintan के शेयर 41.62 P/E पर हैं और इसका मार्केट कैप 240.04 करोड़ रुपए है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी कंपनियों में देखें तो आरती इंडस्ट्रीज का P/E 59.54 और नवीन फ्लोरिन का P/E 73.95 है।
तत्व चिंतन SDAs केमिकल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसके अलावा सुपर कैपिसिटर बैटरी में उपयोग होने वाले Electrolyte salts के उत्पादन में भी कंपनी का अहम स्थान है और यह कंपनी के रेवेन्यू में बड़ा योगदान करता है।
कंपनी के Merck, Bayer AG, Asian Paints, Ipox Chemicals KFT, Laurus Labs, Tosoh Asia, SRF और Navin Fluorine जैसी कंपनियों से मजबूत कारोबारी संबंध है।