TBO Tek IPO: खुल गया ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी का पब्लिक इश्यू, 1551 करोड़ जुटाने का प्लान; क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब

TBO Tek IPO: कंपनी ने 7 मई को एंकर निवेशकों से 696.51 करोड़ रुपये जुटाए। IPO में 29.94 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 14.97 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के​ लिए, 9.98 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और और 0.19 प्रतिशत हिस्सा कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व है।

अपडेटेड May 08, 2024 पर 12:53 PM
TBO Tek IPO के लिए प्राइस बैंड 875-920 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 16 शेयर है।

TBO Tek IPO Opens: ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी ट्रैवल बुटीक ऑनलाइन या TBO Tek का पब्लिक इश्यू बुधवार, 8 मई से खुल गया। इसमें 10 मई तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी का इरादा 1,550.81 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने 7 मई को एंकर निवेशकों से 696.51 करोड़ रुपये जुटाए। अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, गवर्मेंट पेंशन फंड ग्लोबल, न्यूबर्गर बर्मन इनवेस्टमेंट फंड्स, नोमुरा फंड्स, ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स, फिडेलिटी फंड्स, गोल्डमैन सैक्स, एचएसबीसी ग्लोबल, ईस्टस्प्रिंग इनवेस्टमेंट्स सहित वैश्विक निवेशकों ने एंकर बुक में भाग लिया।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा ट्रस्टी, निप्पॉन लाइफ इंडिया, एसबीआई म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया, मिराए एसेट, व्हाइटओक कैपिटल, बंधन म्यूचुअल फंड, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड और डीएसपी मल्टीकैप फंड जैसे घरेलू म्यूचुअल फंड हाउस ने भी एंकर इश्यू में ​शेयर की खरीदारी की।

प्राइस बैंड और लॉट साइज


आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 875-920 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 16 शेयर रखा गया है। पब्लिक इश्यू में 400 करोड़ रुपये के 43 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 1,150.81 करोड़ रुपये के 1.25 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 15 मई को हो सकती है।

Axis Capital Limited, Jefferies India Private Limited, Goldman Sachs (India) Securities Private Limited और Jm Financial Limited इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Kfin Technologies Limited है। अंकुश निझावन, गौरव भटनागर, मनीष ढींगरा और अर्जुन निझावन TBO Tek के प्रमोटर हैं।

TBO Tek IPO का रिजर्व हिस्सा

TBO Tek IPO में 29.94 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 14.97 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के​ लिए, 9.98 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 0.19 प्रतिशत हिस्सा कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व है।

ग्रे मार्केट से क्या संकेत

ग्रे मार्केट में TBO Tek के शेयर, आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 540 रुपये या 58.70 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर अपनी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Sai Swami Metals and Alloys की दमदार शुरुआत, शेयर 90% के प्रीमियम पर लिस्ट; तुरंत लगा अपर सर्किट

IPO सब्सक्राइब करें या नहीं? एक्सपर्ट की राय

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट: स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट ने आईपीओ के लिए सब्सक्राइब रेटिंग दी है। टीबीओ टेक ने वित्त वर्ष 2021 के बाद एक मजबूत वित्तीय बदलाव का प्रदर्शन किया है और पिछले दो वित्तीय वर्षों में लगातार वृद्धि दर्ज की है। हालांकि, कंपनी सीमित संख्या में आपूर्तिकर्ताओं और थर्ड पार्टी सिस्टम्स पर निर्भर करती है, जो कमजोरियां पैदा कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त, पर्यटन उद्योग स्वयं बाहरी कारकों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है। स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के विश्लेषकों ने कहा, टीबीओ टेक की विकास क्षमता और संभावित लिस्टिंग लाभ को ध्यान में रखते हुए, हम इस आईपीओ के लिए सब्सक्राइब रेटिंग की सलाह देते हैं।

मारवाड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज: इस ब्रोकरेज ने भी आईपीओ के​ लिए सब्सक्राइब रेटिंग दी है। इश्यू के बाद के बेसिस पर 16.80/18.93 रुपये के टीटीएम (दिसंबर-23)/FY24-वार्षिक ईपीएस को ध्यान में रखते हुए, कंपनी 9,990 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ 54.77x/48.59x के पी/ई पर सूचीबद्ध होने जा रही है। एनालिस्ट्स का कहना है कि आईपीओ के लिए 'सब्सक्राइब' रेटिंग है क्योंकि कंपनी के पास सस्टेनेबल ग्रोथ के कॉम्बिनेशन के साथ एक पूंजी-कुशल व्यवसाय मॉडल है। इसके अलावा, यह अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में उचित वैल्यूएशन पर है।

Aadhar Housing Finance IPO: एंकर इनवेस्टर्स से आए ₹898 करोड़, 8 मई से कोई भी कर सकता है निवेश

कैसी है वित्तीय स्थिति

TBO Tek का मुनाफा वित्त वर्ष 2023 में सालाना आधार पर 340 प्रतिशत बढ़कर 148.5 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 120.3 प्रतिशत बढ़कर 1,064.6 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-दिसंबर 2023 अव​धि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28.2 प्रतिशत बढ़कर 154.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं रेवेन्यू 30.7 प्रतिशत बढ़कर 1,023.8 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।