44 रुपये का शेयर ₹60 पर हुआ लिस्ट, चौतरफा गिरावट में भी इस IPO ने कराया 36% मुनाफा

Thinking Hats Entertainment Solutions IPO Listings: शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट के बावजूद थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 60 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि इसका IPO 44 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। इस तरह इस शेयर ने लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को करीब 36 फीसदी का दमदार मुनाफा कराया है

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 10:58 AM
Thinking Hats Entertainment Solutions का IPO 25 से 27 सितंबर के बीच बोली के लिए खुला था

Thinking Hats Entertainment Solutions IPO Listings: शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट के बावजूद थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 60 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि इसका IPO 44 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। इस तरह इस शेयर ने लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को करीब 36 फीसदी का दमदार मुनाफा कराया है।

हालांकि यह मुनाफा ग्रे मार्केट के अनुमानों से काफी कम है। थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस के शेयर लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में करीब 70 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है। अधिकतर निवेशक लिस्टिंग प्राइस का एक अंदाजा पाने के लिए ग्रे मार्केट पर नजर रखते हैं।

थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस का IPO 25 से 27 सितंबर के बीच बोली के लिए खुला था। इस IPO का साइज 15.1 करोड़ रुपये था। यह पूरा आईपीओ फ्रेश शेयरों का था, जिसके जरिए कंपनी ने 34.29 लाख शेयरों को बिक्री के रखा था। निवेशकों से इस आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह आखिरी दिन करीब 322 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।


कंपनी को सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (NII) से मिली, जिन्होंने उनके लिए आरक्षित शेयरों को करीब 357 गुना अधिक सब्सक्राइब किया था। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने कोटे में करीब 347 गुना अधिक बोली लगाई। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) का कोटा करीब 68 गुना भरा।

थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड ने साल 2013 में कारोबार की शुरुआत की थी। यह कंपनी लाइव इवेंट्स, कॉरपोरेट फंक्शंस, MICE, सोशल और वर्चुअल इवेंट्स के लिए कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट, इवेंट डिजाइन और लाइव इवेंट्स के प्रोडक्शन में महारत रखती है। साथ ही इसके पास ओटीटी कंटेंट प्रोडक्शन और एक्सपेरियंटल मार्केटिंग का भी अनुभव है।

कंपनी कंटेंट डेवलपमेंट, इंटेक्चलुअल प्रापर्टी के क्यूरेशन और तकनीक-आधारिक प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर फोकस करती है। यह नेटफ्लिक्स, एमेजॉन, सोनी लिव, MX प्लेयर, डिज्नी+ हॉटस्टार, वूट और Zee5 जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एक्सक्लूसिव कंटेंट बनाती है।

कंपनी ने बताया कि वह IPO के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपने कर्ज के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- KRN IPO Listing: इजराइल-ईरान की लड़ाई के बावजूद केआरएन ने मचाया धमाल, लिस्टिंग पर ही पैसे हो गए डबल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।