Get App

ideaForge IPO: फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान ने जिस कंपनी का उड़ाया था ड्रोन, अब आ रहा उसका आईपीओ

मुंबई स्थित आइडियाफोर्ज (ideaForge) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। मनीकंट्रोल को इंडस्ट्री के कई सूत्रों के जरिए यह जानकारी मिली है। आइडियाफोर्ज एक ड्रोन बनाने और डिजाइन करने वाली कंपनी है। इन ड्रोन का इस्तेमाल मैपिंग, सिक्योरिटी और सर्विलांस आदि में होता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 11, 2023 पर 4:22 PM
ideaForge IPO: फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान ने जिस कंपनी का उड़ाया था ड्रोन, अब आ रहा उसका आईपीओ
सुपरहिट फिल्म "थ्री इडियट्स" के एक सीन में ideaForge के ड्रोन का मॉडल दिखाया गया था

मुंबई स्थित आइडियाफोर्ज (ideaForge) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। मनीकंट्रोल को इंडस्ट्री के कई सूत्रों के जरिए यह जानकारी मिली है। आइडियाफोर्ज एक ड्रोन बनाने और डिजाइन करने वाली कंपनी है। इन ड्रोन का इस्तेमाल मैपिंग, सिक्योरिटी और सर्विलांस आदि में होता है। अगर यह IPO सफल होता है, तो ideaForge शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्सों में लिस्ट होने वाली पहली ड्रोन कंपनी बन जाएगी। बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2022 में शंकर शर्मा के निवेश वाली ड्रोन कंपनी ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशन, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी और इसे निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

आइडियाफोर्ज में क्वॉलकॉम, इंफोसिस, फ्लोरिनट्री कैपिटल पार्टनर्स आदि ने निवेश किया हुआ है। बता दें कि फ्लोरिनट्री कैपिटल पार्टनर्स की स्थापना ब्लैकस्टोन के पूर्व एग्जिक्यूटिव मैथ्यू सिरिएक ने की है।

एक सूत्र ने बताया, "कंपनी ने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा करा दिए हैं। आईपीओ के जरिए नए शेयर जारी करके करीब 300 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारक भी इसमें अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे। हिस्सेदारी बेचने वालों में प्रमोटर ग्रुप की कंपनियों के अलावा, क्वॉलकॉम और कुछ दूसरे वेंचर कैपिटल फर्म शामिल हो सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें