TruHome Finance IPO जुलाई में हो सकता है लॉन्च, साइज ₹3000 करोड़ रहने की उम्मीद

TruHome Finance IPO: कंपनी को मई 2024 में वारबर्ग पिंकस ने खरीद लिया था। इससे पहले यह श्रीराम फाइनेंस की सहायक कंपनी थी। पब्लिक इश्यू में 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो सकते हैं। कंपनी ने मार्च में SEBI के पास अपना DRHP दाखिल किया था

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 3:51 PM
TruHome Finance का पुराना नाम श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस था।

ट्रू होम फाइनेंस अगले महीने अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मनीकंट्रोल को मामले की जानकारी रखने वाले लोगों से पता चला है कि कंपनी को पिछले हफ्ते SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) से पब्लिक इश्यू के लिए मंजूरी मिल गई। इस इश्यू के लिए JM फाइनेंशियल, IIFL कैपिटल सर्विसेज, जेफरीज इंडिया और कोटक महिंद्रा कैपिटल को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी का मालिकाना हक दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस के पास है।

TruHome Finance को मई 2024 में वारबर्ग पिंकस ने खरीद लिया था। इससे पहले यह श्रीराम फाइनेंस की सहायक कंपनी थी। पुराना नाम श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस था। मनीकंट्रोल को एक सूत्र ने बताया, "भू-राजनीतिक तनाव के कम होने और बाजारों में सकारात्मकता के संकेत दिखने से कंपनी ने लिस्टिंग के साथ आगे बढ़ने, और आगे और इंतजार न करने का फैसला किया।" उम्मीद है कि IPO का साइज लगभग 3,000 करोड़ रुपये होगा।

1500 करोड़ रुपये के नए शेयर


कंपनी के पब्लिक इश्यू में 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो सकते हैं। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल भी रहेगा। OFS में वारबर्ग पिंकस की सहयोगी कंपनी मैंगो क्रेस्ट (Mango Crest) भी शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। बैंकरों का कहना है कि फाइनल वैल्यूएशन अभी तय की जा रही है।

18 जून पर रखें नजर; HDB Financial, Tata Tech समेत 9 कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट

TruHome Finance ने मार्च में जमा किया था DRHP

मनीकंट्रोल ने दिसंबर 2025 में रिपोर्ट दी थी कि TruHome Finance जुलाई-सितंबर 2026 में लिस्टिंग का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी ने मार्च में SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। DRHP के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास 21,124 करोड़ रुपये के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) थे। वित्त वर्ष 2023 में इसकी 131 ब्रांच थीं। 31 दिसंबर, 2025 तक ये बढ़कर 216 हो गईं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।