Get App

Trust Fintech IPO : आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Trust Fintech IPO : कंपनी के शेयरों को NSE के स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज प्लेटफॉर्म इमर्ज पर लिस्ट किया जाएगा। निवेशक कम से कम 1200 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस हिसाब से रिटेल निवेशक कम से कम 121,200 रुपये का निवेश कर सकते हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 23, 2024 पर 6:28 PM
Trust Fintech IPO : आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल
Trust Fintech IPO : ट्रस्ट फिनटेक लिमिटेड का आईपीओ 26 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Trust Fintech IPO : ट्रस्ट फिनटेक लिमिटेड का आईपीओ 26 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 28 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 95-101 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। सब्सक्रिप्शन से पहले ग्रे मार्केट में पॉजिटिव को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 63.45 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। यानी इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी।

Trust Fintech IPO : ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

आईपीओ खुलने से पहले इश्यू का ग्रे मार्केट में ठीक-ठाक क्रेज दिख रहा है। आज 23 मार्च को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 141 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो निवेशकों को करीब 40 फीसदी का मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है।

Trust Fintech IPO : लॉट साइज समेत अन्य डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें