Tunwal E-Motors IPO: EV बनाने वाली कंपनी का आज खुल रहा पब्लिक इश्यू, ग्रे मार्केट क्या दे रहा सिग्नल

Tunwal E-Motors IPO Details: पब्लिक इश्यू में नए शेयर जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, रिसर्च और डेवलपमेंट, इनऑर्गेनिक ग्रोथ और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 97.04 प्रतिशत है। IPO के बाद यह घटकर 62.34 प्रतिशत पर आ जाएगी

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
Tunwal E-Motors की शुरुआत साल 2018 में हुई थी।

Tunwal E-Motors IPO: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली Tunwal E-Motors का पब्लिक इश्यू आज यानि 15 जुलाई से खुलने जा रहा है। कंपनी 115.64 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO 18 जुलाई को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 59 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 19 जुलाई को फाइनल हो सकता है। लिस्टिंग NSE SME पर 23 जुलाई को हो सकती है।

Tunwal E-Motors की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। कंपनी हाई क्वालिटी इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स की डिजाइनिंग, डेवलपिंग, मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूटिंग में विशेषज्ञता रखती है। इसके बाजार में 23 मॉडल मौजूद हैं। Tunwal E-Motors के प्रमोटर झूमरमल पन्नाराम तुनवाल, अमितकुमार पन्नाराम माली और झूमरमल पन्नाराम तुनवाल HUF हैं। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 97.04 प्रतिशत है। IPO के बाद यह घटकर 62.34 प्रतिशत पर आ जाएगी।

IPO में 138.5 लाख नए शेयर होंगे जारी


IPO में कंपनी 81.72 करोड़ रुपये के 138.5 लाख नए शेयर जारी करेगी। साथ ही 33.93 करोड़ रुपये के 57.5 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। IPO के लिए हॉरिजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, रजिस्ट्रेार है। निकुंज स्टॉक ब्रोकर्स और गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग इस इश्यू के लिए मार्केट मेकर हैं।

IPO में नए शेयर जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, रिसर्च और डेवलपमेंट, इनऑर्गेनिक ग्रोथ और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।Tunwal E-Motors का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में 37.85 प्रतिशत बढ़कर 105.53 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 217.11 प्रतिशत बढ़कर 11.81 करोड़ रुपये रहा।

Sanstar IPO: 19 जुलाई को खुलेगा 510 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

ग्रे मार्केट से क्या संकेत

Tunwal E-Motors का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ट्रेड करने लगे हैं। शेयर IPO के प्राइस बैंड 59 रुपये से 25 रुपये या 42.37 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस ​आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 84 रुपये के भाव पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।