TVS Supply Chain Solutions जुटाएगी 2,000 करोड़ रुपये, IPO के लिए जमा किए ड्राफ्ट पेपर

IPO के जरिये जुटाई गई पूंजी को TVS Supply Chain Solutions बकाया कर्ज को पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने में इस्तेमाल करेगी

अपडेटेड Feb 14, 2022 पर 2:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
TVS Supply Chain Solutions 60 से ज्यादा ‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500, 2021’ ग्राहकों को सेवाएं देती है

TVS Supply Chain Solutions IPO : टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्युशंस ने रविवार को अपनी IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI)  के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए हैं। इसके जरिये डायवर्सिफाइड टीवीएस ग्रुप (TVS group) की लॉजिस्टिक कंपनी 2,000 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाएगी, वहीं कुछ मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपने हिस्सेदारी भी बेचेंगे।

25 से ज्यादा देशों में ऑपरेशन

TVS Supply Chain Solutions, TVS Mobility Group का हिस्सा है, जिसमें चार बिजनेस वर्टिकल्स- सप्लाई चेन सॉल्युशंस, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटो डीलरशिप और आफ्टरमार्केट सेल्स और सर्विस शामिल हैं। यह बड़े स्तर पर तेज और कुशल सप्लाई चेन को सक्षम बनाने के लिए कस्टमर्स को कस्टमाइज्ड सॉल्युशंस की पेशकश करती है। ड्राफ्ट IPO डॉक्यूमेंट के मुताबिक, कंपनी का 25 से ज्यादा देशों में ऑपरेशन है, जो मार्च में समाप्त होने जा रहे वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 60 से ज्यादा ‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500, 2021’ ग्राहकों को सेवाएं दे रही थी।


LIC IPO: जिन पॉलिसीधारकों की पॉलिसी लैप्स हो गई है, क्या वे भी कर सकते हैं आवेदन?

नए इश्यू के साथ ही शेयरों की सेकेंडरी सेल भी करेगी कंपनी

IPO में कुल 2,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए इश्यू और 5.948 करोड़ तक शेयरों की सेकेंडरी सेल शामिल होगी। सेकेंडरी सेल में प्रमोटर टीवीएस मोबिलिटी प्रा. लि. के 2 करोड़ शेयर, ओमेगा टीसी होल्डिंग्स प्रा. लि. के 1.585 करोड़ शेयर, महोगनी सिंगापुर कंपनी प्रा. लि. द्वारा 1.254 करोड़ शेयर और डीआरएसआर लॉजिस्टिक्स प्रा. लि. द्वारा 41.8 करोड़ तक शेयरों की सेकेंडरी सेल शामिल होगी।

कर्ज चुकाने की भी है योजना

IPO के जरिये जुटाई गई पूंजी को कंपनी और उसकी TVS LI UK और TVS SCS Singapore यूनिट्स के बकाया कर्ज को पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने में इस्तेमाल किया जाएगा। इस फंड को उसकी यूनिट रिको लॉजिस्टिक्स लि. के मौजूदा शेयरहोल्डर्स की माइनॉरिटी स्टेक खरीदने, सब्सिडियरी TVS SCS Germany, TVS LI USA और TLM Thailand के कैपिटलाइजेशन और इनऑर्गैनिक ग्रोथ पहलों में इस्तेमाल किया जाएगा।

LIC IPO : 53,500 करोड़ से 93,625 करोड़ रुपये की रेंज में हो सकता है इश्यू साइज, 1,693-2,962 रुपये प्रति शेयर प्राइस संभव

कस्टमर्स में कई बड़ी कंपनियां शामिल

TVS Supply Chain Solutions के कस्टमर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, सोनी इंडिया, ह्युंडई मोटर इंडिया, जॉनसन कंट्रोल्स-हितैची एयर कंडीशनिंग इंडिया, अशोक लीलैंड लिमिटेड, टीवीएस मोटर कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प और पैनासोनिल लाइफ सॉल्युशंस इंडिया शामिल हैं।

कंपनी ने 30 सितंबर, 2021 में समाप्त छमाही के दौरान 4,240.1 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के साथ 58.7 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। इनवेस्टमेंट बैंक इक्विरस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल एक्सिस कैपिटल और जेपी मॉर्गन कंपनी को IPO के लिए सलाह दे रहे हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।