TVS Supply Chain घाटे से आई बाहर, पहली छमाही में बनाया ₹38 करोड़ का मुनाफा, जल्द IPO लाने वाली की तैयारी

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस (TVS Supply Chain Solutions) अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है

अपडेटेड Nov 26, 2022 पर 4:11 PM
TVS Supply Chain Solutions, टीवीएस ग्रुप (TVS group) की लॉजिस्टिक कंपनी है

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस (TVS Supply Chain Solutions) अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के IPO को मई में ही मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल चुकी हैं। हालांकि कंपनी ने शुक्रवार को अब SEBI के पास अब एडिशनल मैटेरियल जमा किए हैं, जिसमें उसने अपनी मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही के वित्तीय नतीजों के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि वह घाटे से निकलकर मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में मुनाफे में आ गई है।

TVS Supply Chain ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसका रेवेन्यू 27.8 फीसदी बढ़कर 5,419 करोड़ रुपये रहा, जबकि उसका मुनाफा 38.05 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 57.8 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज हुआ था।

TVS Supply Chain Solutions का पहली छमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 332 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2022 में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट 613 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 9,250 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2020 के 6,934 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से 33.4 फीसदी अधिक था।


यह भी पढ़ें- Satyendra Jain Video: तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने, देंखे इस बार क्या रहे दिल्ली के मंत्री?

कंपनी के बारे में

TVS Supply Chain Solutions, टीवीएस ग्रुप (TVS group) की लॉजिस्टिक कंपनी है। इसके चार बिजनेस वर्टिकल्स- सप्लाई चेन सॉल्युशंस, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटो डीलरशिप और आफ्टरमार्केट सेल्स और सर्विस शामिल हैं। यह बड़े स्तर पर तेज और कुशल सप्लाई चेन को सक्षम बनाने के लिए कस्टमर्स को कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस की पेशकश करती है। ड्राफ्ट IPO डॉक्यूमेंट के मुताबिक, कंपनी का 25 से ज्यादा देशों में ऑपरेशन है, जो मार्च में समाप्त होने जा रहे वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 60 से ज्यादा ‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500, 2021’ ग्राहकों को सेवाएं दे रही थी।

₹2,000 करोड़ के फ्रेश इश्यू जारी करेगी कंपनी

कंपनी IPO में कुल 2,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए इश्यू और 5.948 करोड़ तक शेयरों की सेकेंडरी सेल शामिल होगी। सेकेंडरी सेल में प्रमोटर टीवीएस मोबिलिटी प्रा. लि. के 2 करोड़ शेयर, ओमेगा टीसी होल्डिंग्स प्रा. लि. के 1.585 करोड़ शेयर, महोगनी सिंगापुर कंपनी प्रा. लि. द्वारा 1.254 करोड़ शेयर और डीआरएसआर लॉजिस्टिक्स प्रा. लि. द्वारा 41.8 करोड़ तक शेयरों की सेकेंडरी सेल शामिल होगी।

कस्टमर्स में कई बड़ी कंपनियां शामिल

TVS Supply Chain Solutions के कस्टमर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, सोनी इंडिया, ह्युंडई मोटर इंडिया, जॉनसन कंट्रोल्स-हितैची एयर कंडीशनिंग इंडिया, अशोक लीलैंड लिमिटेड, टीवीएस मोटर कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प और पैनासोनिल लाइफ सॉल्युशंस इंडिया शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।