Upcoming IPO: दूसरी छमाही के पहले हफ्ते दलाल स्ट्रीट पर दो कंपनियों के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आएंगे। इनमें से एक IPO मेनबोर्ड रूट से जबकि एक SME रूट के जरिए आएगा। इनमें से पहला आईपीओ सैनको गोल्ड (Senco Gold) का होगा। वहीं दूसरा आईपीओ अल्फालॉजिक इंडस्ट्रीज (Alphalogic Industries) का होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मौजूदा तिमाही में निफ्टी 18,000 से ऊपर बना रहता है तो आने वाले महीनों में IPO लॉन्च की संख्या काफी बढ़ सकती है। आइए इन दोनों आईपीओ के बारे में विस्तार से जानते हैं।
