Get App

Udaan IPO : मई, 2023 तक IPO ला सकती है उड़ान, नए Esop प्लांस का किया ऐलान

ईकॉमर्स फर्म उड़ान (Udaan) के सीईओ वैभव गुप्ता ने कहा, 2022 के अंत तक उड़ान आईपीओ के लिए तैयार हो जाएगी और हर तिमाही में उसके ग्रॉस मार्जिन में सुधार देखने को मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2022 पर 2:23 PM
Udaan IPO : मई, 2023 तक IPO ला सकती है उड़ान, नए Esop प्लांस का किया ऐलान
बिजनेस टू बिजनेस (B2B) ईकॉमर्स फर्म उड़ान (Udaan) का सिंगापुर में हेडक्वार्टर है

Ecommerce firm Udaan : बिजनेस टू बिजनेस (B2B) ईकॉमर्स फर्म उड़ान (Udaan) के सीईओ वैभव गुप्ता ने कहा कि कंपनी की मई, 2023 तक अपना आईपीओ (IPO) लॉन्च करने की योजना है। इकोनॉमिक टाइम्स के साथ हुई बातचीत में उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि 2022 के अंत तक उड़ान आईपीओ के लिए तैयार हो जाएगी और हर तिमाही में उसके ग्रॉस मार्जिन में सुधार देखने को मिल रहा है।

100 दिन में दोगुना हुआ कंपनी का मार्जिन

वैभव गुप्ता ने कहा, “हम अगले साल मई में IPO लाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। बिजनेस, टीम और कैपिटल के लिहाज से मुझे लगता है कि हम अच्छा काम कर रहे हैं।”

गुप्ता ने कहा कि पिछले 100-120 दिनों में हमारा ग्रॉस मार्जिन दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा, “शुरू के 3-4 साल में विस्तार देखा। अब पिछली दो तिमाहियों से हम अपने यूनिट इकोनॉमिक्स पर ध्यान दे रहे हैं। इस अवधि में यह कंपनी की सबसे बड़ी प्रोग्रेस है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें