Uma Exports IPO के शेयरों का अलॉटमेंट आज, जानिए कैसे ऑनलाइन चेक करें अपना स्टेटस

Uma Exports IPO: निवेशक BSE की आधिकारिक वेबसाइट bseindia.com या रजिस्ट्रार MAS सर्विसेज की वेबसाइट पर जाकर अपने IPO अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 04, 2022 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
Uma Exports IPO: इस आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार MAS सर्विसेज लिमिटेड है

Uma Exports IPO: कृषि उत्पादों का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी उमा एक्सपोर्ट्स के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का आज यानी 4 अप्रैल 2022 को अलॉटमेंट होना है। IPO के लिए बोली लगाने वाले निवेशक, अपने IPO एप्लिकेशन की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की आधिकारिक वेबसाइट bseindia.com या आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उमा एक्सपोर्ट IPO के लिए आधिकारिक रजिस्ट्रार MAS सर्विसेज लिमिटेड है और इसकी वेबसाइट masserv.com है।

करीब 60 करोड़ रुपये के इस IPO के लिए अगर आपने भी बोली लगाई है तो आप अपने IPO अलॉटमेंट स्टेटस को नीचे बताए तरीके से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अगर आपको IPO के शेयर अलॉट होंगे तो यह एक दिन बाद आपके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट होना शुरू हो जाएंगे। वहीं जिन लोगों को IPO नहीं मिलेगा, उनके पैसे अगले दिन बैंक खाते में वापस आ जाएंगे।

इस लिंक पर चेक करें IPO अलॉटमेंट

उमा एक्सपोर्ट IPO के लिए बोली लगाने वाले निवेशक सीधे BSE के इस लिंक - bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करके अपने IPO आवेदन को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा MAS सर्विसेज लिमिटेड के इस लिंक- masserv.com/opt.asp पर क्लिक करके सीधे अपने अलॉटमेंट स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें- HDFC Bank में HDFC के विलय से बैंक के शेयरों पर क्या असर होगा?

BSE पर कैसे चेक करें उमा एक्सपोर्ट IPO का अलॉटमेंट स्टेटस-

1. जैसा ऊपर बताया गया है, उसके मुताबिक निवेशक BSE की वेबसाइट या सीधे bseindia.com/investors/appli_check.aspx लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

2. इसके बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का विकल्प चुनें।

3. Uma Exports IPO का नाम सेलेक्ट करें।

4. अब Uma Exports IPO का अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

5. इसके नीचे अपने PAN कार्ड की डिटेल भरें।

6. 'I'm not a robot' पर क्लिक करें

7. अब अंत में 'Submit' बटन पर क्लिक करें और इसके बाद IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

MAS सर्विसेज की वेबसाइट पर कैसे चेक करें उमा एक्सपोर्ट IPO का अलॉटमेंट स्टेटस-

1. MAS सर्विसेज की वेबसाइट या सीधे masserv.com/opt.asp लिंक पर क्लिक करें।

2. यहां आपको दो विकल्प दिखेंगे। पहला- Search on Dp_id/Client id, और दूसरा- Search on Application No

3. आप दोनों में से किसी भी विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। पहले विकल्प आपको अपनी Dp_id और Client id की जानकारी भरनी होगी। जबकि दूसरे विकल्प में आपको अपना एप्लिकेशन नंबर डालना होगा।

4. जानकारी भरने के बाद Submit' बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद IPO अलॉटमेंट का स्टेटस आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।