Uma Exports IPO: कृषि उत्पादों का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी उमा एक्सपोर्ट्स के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का आज यानी 4 अप्रैल 2022 को अलॉटमेंट होना है। IPO के लिए बोली लगाने वाले निवेशक, अपने IPO एप्लिकेशन की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की आधिकारिक वेबसाइट bseindia.com या आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उमा एक्सपोर्ट IPO के लिए आधिकारिक रजिस्ट्रार MAS सर्विसेज लिमिटेड है और इसकी वेबसाइट masserv.com है।
