Unicommerce IPO subscription: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशन्स के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ को अब तक 2.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसे कुल 3.42 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 1.40 करोड़ शेयर हैं। इस आईपीओ में रिटेल निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। निवेशकों के पास इसमें 8 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए 102-108 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 276.57 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
