Uniparts India IPO: दूसरे दिन 2.02 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, GMP में भी आज आई उछाल

Uniparts India IPO GMP: बाजार जानकारों के मुताबिक, यूनिपार्ट्स के शेयर गुरुवार को करीब 75 रुपये के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे थे

अपडेटेड Dec 02, 2022 पर 4:03 PM
Uniparts India अपने IPO से कुल 835.61 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

Uniparts India IPO Subscription: यूनिपार्ट्स इंडिया के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को गुरुवार 1 दिसंबर को बोली खुलने के दूसरे दिन तक 2.02 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 1.01 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में निवेशकों ने दूसरे दिन तक 2.04 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां जमा की हैं। रिटेल निवेशकों और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) दोनों से कंपनी के IPO को अभी तक अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यूनिपार्ट्स इंडिया का IPO कल शुक्रवार 2 दिसंबर को बंद होगा।

रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से को दूसरे दिन तक 2.01 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के लिए करीब 3.41 गुना अधिक बोली लगाई है। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा दूसरे दिन भी नहीं भर पाया और अभी तक यह 97% सब्सक्राइब हुआ है।

Uniparts India के बारे में डिटेल

Uniparts India का IPO बुधवार 30 नवंबर बोली के खुला था और यह शुक्रवार 2 दिसंबर को बंद होगा। IPO के लिए कंपनी ने 548-577 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने IPO से कुल 835.61 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने IPO के तहत कोई भी नए शेयर नहीं जारी कर रही है। बल्कि IPO में शामिल सभी 1.44 करोड़ शेयरों को इसके प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से बिक्री के लिए रखा गया है।


यह भी पढ़ें- Zomato के शेयरों को Motilal Oswal ने दी BUY रेटिंग, कहा- 3 महीने में मिल सकता है 30% का रिटर्न

Uniparts India IPO GMP Today

बाजार जानकारों के मुताबिक, Uniparts India के शेयर गुरुवार को करीब 75 रुपये के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे थे। यह बुधवार के 65 रुपये के GMP से करीब 10 रुपये अधिक है। हालांकि जानकारों का कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस राय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है।

एक्सपर्ट्स की क्या है इस IPO पर राय?

ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी (KR Choksey) ने यूनिपार्ट्स इंडिया के IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी हैं। ब्रोकरेज ने कहा, "इंडस्ट्री के ग्रोथ की संभावनाएं, यूनिपार्ट्स के अलग-अलग प्रोडक्ट, फोकस वाले मार्केट में कंपनी का विस्तार और वैल्यू एडिशन पर अधिक ध्यान जैसे पहलुओं को देखते हुए हमने यूनिपार्ट्स इंडिया लिमिटेड के IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।"

Uniparts India के कारोबार के बारे में

यूनिपार्ट्स इंडिया, इंनीनियर्ड सिस्टम्स और सॉल्यूशंस बनाने वाली एक ग्लोबल कंपनी है, जिसकी 25 से अधिक देशों में उपस्थिति है। यह एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन, फॉरेस्ट्री और माइनिंग (CFM) में ऑफ-हाइवे बाजार के लिए सिस्टम और कंपोनेंट्स के सबसे बड़ी सप्लायर्स में से एक होने का दावा करती है। कंपनी प्रोडक्ट को बनाने से लेकर उसकी सप्लाई तक सभी काम देखती है और इसकी उपस्थिति वैल्यू चेन के सभी हिस्से में हैं।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।