Upcoming IPO: चावड़ा इंफ्रा लिमिटेड (Chavda Infra Limited) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराए हैं। यह गुजरात मुख्यालय वाली एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 66.56 लाख इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। ये सभी शेयर 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हैं। कंपनी ने इस इश्यू के लिए बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को बुकरनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है।
