Upcoming IPO : नए हफ्ते में खुलेंगे 3 आईपीओ, 9 कंपनियां होंगी लिस्ट; चेक करें डिटेल

Upcoming IPO : कमजोर बाजार के बीच नए हफ्ते में सिर्फ 3 IPO खुलेंगे, जबकि 9 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। SEDEMAC Mechatronics से लेकर SME इश्यू तक, जानिए किस दिन कौन सा IPO खुलेगा और किसकी लिस्टिंग होगी।

अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 10:34 PM
Story continues below Advertisement
पुणे की टेक्नोलॉजी कंपनी SEDEMAC Mechatronics 4 मार्च को 1,087 करोड़ रुपये का IPO लेकर आ रही है।

Upcoming IPO : शेयर बाजार की कमजोर चाल का असर IPO बाजार पर भी दिख रहा है। 2 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में सिर्फ तीन नए पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। पिछले हफ्ते बेंचमार्क इंडेक्स 1.5 प्रतिशत से ज्यादा गिरे थे। ऐसे में निवेशक भी सतर्क नजर आ रहे हैं।

मेनबोर्ड से सिर्फ SEDEMAC Mechatronics

पुणे की टेक्नोलॉजी कंपनी SEDEMAC Mechatronics 4 मार्च को 1,087 करोड़ रुपये का IPO लेकर आ रही है। यह ऑटोमोटिव और जेनसेट सेगमेंट के लिए कंट्रोल बेस्ड प्रोडक्ट बनाती है।


इस IPO का प्राइस बैंड 1,287 से 1,352 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल है। यानी कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं कर रही है। प्रमोटर और निवेशक मिलकर 80.43 लाख शेयर बेचेंगे।

दो SME IPO भी आएंगे

Elfin Agro India 5 मार्च को 25 करोड़ रुपये का IPO खोलेगी। कंपनी Shiv Nandi और ELFIN’s Shri Shyam BHOG ब्रांड के तहत प्रोसेस्ड गेहूं का आटा बेचती है। यह फिक्स्ड प्राइस इश्यू है और प्रति शेयर कीमत 47 रुपये तय की गई है।

Srinibas Pradhan Constructions 6 मार्च को बाजार में आएगी। यह इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। इसका प्राइस बैंड 91 से 98 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी 20.73 लाख शेयर जारी कर 20 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

पहले से खुले IPO की स्थिति

Striders Impex का 36 करोड़ रुपये का IPO 2 मार्च को बंद होगा। यह कंपनी खिलौनों और बच्चों के उपभोक्ता उत्पादों की लाइसेंसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करती है।

Acetech E-Commerce का 49 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 4 मार्च तक खुला रहेगा। 27 फरवरी तक Striders Impex को 96 प्रतिशत और Acetech E-Commerce को 25 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला था।

अगले हफ्ते 9 कंपनियों की लिस्टिंग

अगले हफ्ते कुल 9 कंपनियां बाजार में डेब्यू करेंगी। इनमें चार मेनबोर्ड कंपनियां हैं - Clean Max Enviro Energy Solutions, Shree Ram Twistex, PNGS Reva Diamond Jewellery और Omnitech Engineering।

Clean Max Enviro Energy Solutions और Shree Ram Twistex 2 मार्च को लिस्ट होंगी। Reva Diamonds 4 मार्च को और Omnitech Engineering 5 मार्च को लिस्ट होगी।

इन चारों IPO को क्रमश: 94 प्रतिशत, 43.62 गुना, 1.23 गुना और 1.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। बाजार जानकारों के मुताबिक इन शेयरों में ग्रे मार्केट में कोई खास प्रीमियम नजर नहीं आ रहा है।

SME सेगमेंट में भी हलचल

SME सेगमेंट में Kiaasa Retail (BSE SME), Mobilise App Lab (NSE Emerge) और Accord Transformer & Switchgear (BSE SME) 2 मार्च से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। Yaap Digital 5 मार्च को लिस्ट होगी। Striders Impex 6 मार्च को NSE Emerge पर डेब्यू करेगी।

कुल मिलाकर, कमजोर बाजार के बीच IPO गतिविधि सीमित दिख रही है, लेकिन लिस्टिंग के मोर्चे पर हलचल बनी रहेगी।

Brent Crude Price: ब्रेंट क्रूड 10% उछला, एक्सपर्ट बोले- 100 डॉलर के पार जा सकता है कच्चा तेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।