Upcoming IPO: अगले हफ्ते आईपीओ मार्केट एक बार फिर से गुलजार होने वाला है। निवेशकों को एक नहीं बल्कि चार-चार आईपीओ में निवेश करने का मौका मिलेगा। ये चारों छोटी कंपनियां है, जो SME रूट के जरिए स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगी। अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए ये चारों कंपनियां कुल करीब 164 करोड़ रुपये जुटाएंगी। इन कंपनियों में अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (Urban Enviro Waste Management), बिजोटिक कमर्शियल लिमिटेड (Bizotic Commercial Ltd), कॉस्मिक सीआरएफ लिमिटेड (Cosmic CRF Ltd) और सेल प्वाइंट लिमिटेड (Cell Point (India) Ltd) शामिल हैं।
