Get App

Updater Services का IPO 1.07 गुना सब्सक्राइब, रिटेल पोर्शन पूरी तरह भरा

Updater Services IPO : रिटेल निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह भर गया है। IPO के लिए प्राइस बैंड 280-300 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 640 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 288 करोड़ रुपये जुटाए हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 27, 2023 पर 2:09 PM
Updater Services का IPO 1.07 गुना सब्सक्राइब, रिटेल पोर्शन पूरी तरह भरा
Updater Services के आईपीओ को निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

Updater Services का IPO पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक इश्यू 1.07 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इश्यू को 1.28 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.19 करोड़ शेयर हैं। रिटेल निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह भर गया है। IPO के लिए प्राइस बैंड 280-300 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 640 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 288 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.36 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 53 फीसदी

रिटेल निवेशक - 1.04 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें