Get App

Updater Services IPO : 25 सितंबर को खुलेगा इश्यू, निवेश से पहले जानिए तमाम डिटेल

Updater Services IPO : इस आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 80 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 22 सितंबर को खुलेगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 20, 2023 पर 8:02 PM
Updater Services IPO : 25 सितंबर को खुलेगा इश्यू, निवेश से पहले जानिए तमाम डिटेल
Updater Services IPO : चेन्नई बेस्ड अपडेटर सर्विसेज का आईपीओ 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Updater Services IPO : चेन्नई बेस्ड अपडेटर सर्विसेज का आईपीओ 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 27 सितंबर तक निवेश का मौका है। इस आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 80 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 22 सितंबर को खुलेगा।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

प्रमोटर टैंगी फैसिलिटी सॉल्यूशंस ओएफएस के माध्यम से 40 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे और शेष 40 लाख शेयर इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड - II और IIA द्वारा बेचे जाएंगे। कंपनी में प्रमोटरों की 80.58 फीसदी हिस्सेदारी है और इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड II और इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड II ए सहित सार्वजनिक शेयरधारकों के पास शेष 19.43 प्रतिशत शेयर हैं। कंपनी ने आईपीओ हिस्से का 75 फीसदी तक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए और शेष 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया है।

कहां होगा फंड का इस्तमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें