एग्रीकल्चर और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी यूपीएल लिमिटेड (UPL Ltd) अपनी सीड बिजनेस इकाई एडवांटा एंटरप्राइजेज (Advanta Enterprises) का IPO मौजूदा वित्त वर्ष यानी FY25 में लॉन्च कर सकती है। सीएनबीसी -टीवी 18 (CNBC-TV18) ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। BofA सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली, जेएम फाइनेंशियल इस IPO के बैंकर हैं। कंपनी की योजना अपनी सब्सिडियरी में 10-12 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचने की है।
