Get App

Valiant Laboratories IPO : 6 अक्टूबर को लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा? एक्सपर्ट्स की ये है राय

Valiant Laboratories IPO : एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह शेयर 6 अक्टूबर को 161-168 रुपये के बीच खुल सकता है। पेरासिटामोल बनाने वाली इस कंपनी को बेहतर फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और विस्तार योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, एनालिस्ट्स ने इस बात पर चिंता जताई है कि यह कंपनी सिंगल-प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 05, 2023 पर 10:37 PM
Valiant Laboratories IPO : 6 अक्टूबर को लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा? एक्सपर्ट्स की ये है राय
Valiant Laboratories के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 6 अक्टूबर को होने वाली है।

Valiant Laboratories के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 6 अक्टूबर को होने वाली है। एनालिस्ट्स का मानना है कि कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस से 15-18 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 29.76 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी ने इसके लिए 133-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा था। वैलिएंट लेबोरेटरीज की अपर प्राइस बैंड पर आईपीओ के माध्यम से 152.46 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह शेयर 6 अक्टूबर को 161-168 रुपये के बीच खुल सकता है। पेरासिटामोल बनाने वाली इस कंपनी को बेहतर फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और विस्तार योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, एनालिस्ट्स ने इस बात पर चिंता जताई है कि यह कंपनी सिंगल-प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर है।

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड की वेल्थ प्रमुख शिवानी न्याति ने कहा, "कुछ चिंताएं हैं क्योंकि यह सिंगल-प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह सीमित संख्या में सप्लायर्स और कस्टमर्स पर निर्भर है। साथ ही, इस इंडस्ट्री में काफी कंपटीशन भी है। निवेशकों को अच्छा लिस्टिंग गेन मिल सकता है, लेकिन उन्हें इससे जुड़े जोखिमों के बारे में भी सतर्क रहना चाहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें