Get App

Valiant Laboratories IPO : निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स, पहले दिन महज 33% सब्सक्राइब

Valiant Laboratories अपर प्राइस बैंड पर आईपीओ के माध्यम से 152.46 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। निवेशक कम से कम 105 इक्विटी शेयरों और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 14700 रुपये (105 शेयर) का निवेश करना होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 27, 2023 पर 6:47 PM
Valiant Laboratories IPO : निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स, पहले दिन महज 33% सब्सक्राइब
Valiant Laboratories के IPO को निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।

Valiant Laboratories के IPO को निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 33 फीसदी सब्सक्राइब हो सका। इसे 24.95 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 76.23 लाख शेयर हैं। हालांकि, इसमें सबसे अधिक दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है। इसके लिए कंपनी ने 133-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। निवेशकों के पास इसमें 3 अक्टूबर तक निवेश का मौका होगा।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - O

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 10 फीसदी

रिटेल निवेशक - 61 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें