Get App

Valiant Laboratories IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, 72% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Valiant Laboratories IPO : इसे 54.51 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 76.23 लाख शेयर हैं। पहले दिन यह इश्यू महज 33 फीसदी सब्सक्राइब हो सका। हालांकि, राहत की बात यह है कि रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह भर गया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 28, 2023 पर 7:05 PM
Valiant Laboratories IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, 72% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Valiant Laboratories के IPO में आज भी निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है।

Valiant Laboratories के IPO में आज भी निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 72 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इसे 54.51 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 76.23 लाख शेयर हैं। पहले दिन यह इश्यू महज 33 फीसदी सब्सक्राइब हो सका। हालांकि, राहत की बात यह है कि रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह भर गया है। इसके लिए कंपनी ने 133-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। निवेशकों के पास इसमें 3 अक्टूबर तक निवेश का मौका होगा।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 5 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 29 फीसदी

रिटेल निवेशक - 1.28 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें