Vandan Foods IPO: आज से खुल गया आईपीओ, पहले दिन कितना हुआ सब्सक्राइब और क्या है लेटेस्ट GMP?

Vandan Foods IPO: ₹30.36 करोड़ का यह IPO पूरी तरह से 26.40 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इस IPO प्राइस बैंड ₹115 प्रति शेयर तय किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को IPO के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम ₹1,38,000 के निवेश करना होगा

अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 3:41 PM
यह आईपीओ 30 जून से लेकर 2 जुलाई तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा

Vandan Foods IPO: वंदन फूड्स का IPO 30 जून यानी आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। ₹30.36 करोड़ के इस आईपीओ को बोली लगाने के पहले दिन दोपहर 2:14 बजे तक, 0.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जिसमें ऑफर किए गए 25,08,001 शेयरों के मुकाबले 4,52,400 शेयरों के लिए बोलियां मिली है। रिटेल निवेशकों की श्रेणी में 36% वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 0.2% सब्सक्रिप्शन मिला है।

Vandan Foods IPO की पूरी जानकारी

₹30.36 करोड़ का यह IPO पूरी तरह से 26.40 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इस IPO प्राइस बैंड ₹115 प्रति शेयर तय किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को IPO के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम ₹1,38,000 के निवेश की आवश्यकता होगी। यह आईपीओ 30 जून से लेकर 2 जुलाई तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। Vandan Foods IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 3 जुलाई को तय किया जाएगा। वहीं शेयरों की स्टॉक मार्केट लिस्टिंग 7 जुलाई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।


Nirbhay Capital Services Private Limited Vandan Foods IPO का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि Bigshare Services Pvt Ltd इश्यू का रजिस्ट्रार है। Vandan Foods IPO के लिए मार्केट मेकर Aftertrade Broking Pvt Ltd है।

क्या करती है कंपनी और कैसी है वित्तीय स्थिति

2015 में स्थापित Vandan Foods रिफाइंड कैस्टर ऑयल और कैस्टर ऑयल केक बनाती है, जो बी2बी और बी2सी दोनों मॉडलों में काम करती है। कंपनी B2B और B2C दोनों मॉडलों के रूप में काम करती है। कंपनी गुजरात, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और तेलंगाना में अपने प्रोडक्टस सप्लाई करती है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स गुजरात के धिनोज पाटन में स्थित हैं।

दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों के लिए इसका राजस्व ₹72.66 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹4.54 करोड़ रहा। बता दें कि Vandan Foods अपने IPO से जुटाए गए पैसों का उपयोग ऋण चुकाने, कैपेक्स और अन्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए करने वाली है।

Vandan Foods IPO का कितना है GMP?

आईपीओ मार्केट पर्यवेक्षकों के अनुसार, Vandan Foods IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम 17.39% था, जो निवेशकों के लिए ठीक-ठाक लिस्टिंग गेन का संकेत देता है।

ये भी पढ़ें- Ace Alpha Tech IPO: अंतिम दिन 34 गुना हुआ सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों ने जमकर किया सब्सक्राइब, जानिए लेटेस्ट GMP

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।