Get App

Varyaa Creations IPO: 22 अप्रैल को खुलेगा ज्वेलरी कंपनी का IPO, निवेश करना चाहते हैं तो पूरी डिटेल जान लीजिए

Varyaa Creations IPO : कंपनी ने इश्यू के लिए 150 रुपये प्रति शेयर का ऑफर प्राइस तय किया है। इस आईपीओ के तहत 20.10 करोड़ रुपये के 13.40 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ का पूरा फंड कंपनी को मिलेगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 2:01 AM
Varyaa Creations IPO: 22 अप्रैल को खुलेगा ज्वेलरी कंपनी का IPO, निवेश करना चाहते हैं तो पूरी डिटेल जान लीजिए
Varyaa Creations IPO : ज्वेलरी कंपनी वार्या क्रिएशन्स लिमिटेड का आईपीओ 22 अप्रैल को खुलने वाला है।

Varyaa Creations IPO : ज्वेलरी कंपनी वार्या क्रिएशन्स लिमिटेड का आईपीओ 22 अप्रैल को खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 20.10 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 25 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 150 रुपये प्रति शेयर का ऑफर प्राइस तय किया है। इस आईपीओ के तहत 20.10 करोड़ रुपये के 13.40 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ का पूरा फंड कंपनी को मिलेगा।

Varyaa Creations IPO से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए 1000 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। निवेशक कम से कम 1000 शेयरों के लिए और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इश्यू प्राइस के आधार पर रिटेल निवेशकों को कम से कम 150000 रुपये का निवेश करना होगा। बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को वार्या क्रिएशन्स आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। कंपनी के प्रमोटर श्रीमती पूजा विनीत नाहेटा और श्रीमती सारिका अमित नाहेटा हैं।

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को 26 अप्रैल को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी। 29 अप्रैल को ही सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, BSE SME प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 30 अप्रैल तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें