Vashishtha Luxury Fashion IPO: एंब्रॉयडरी और कपड़ों के एक्सपोर्ट का काम करने वाली मुंबई की कंपनी Vashishtha Luxury Fashion अपना आईपीओ 5 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए ₹8.87 करोड़ जुटाना चाहती है। यह आईपीओ पूरी तरह से 7,99,200 शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा।
क्या है प्राइस और कब होगी लिस्टिंग?
आपको बता दें कि Vashishtha Luxury Fashion कंपनी की मौजूदा वैल्यूएशन करीब ₹26 करोड़ है।
जुटाई गई रकम का क्या करेगी कंपनी?
Vashishtha Luxury Fashion इस आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए करेगी। इन पैसों से कंपनी नई एंब्रॉयडरी मशीनें खरीदेगी, कुछ पुराने कर्जे चुकाएगी और बाकी का पैसा सामान्य खर्चों में इस्तेमाल होगा।
अब जानिए कंपनी के बारे में
Vashishtha Luxury Fashion की फाइनेंशियल स्थिति में पिछले वित्तीय वर्ष में काफी सुधार देखने को मिला है। वित्तीय वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के ₹0.32 करोड़ मुकाबले बढ़कर ₹1.4 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 49% बढ़कर ₹10.6 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹7.1 करोड़ था, जो अच्छा संकेत देता है। बता दें कि इस आईपीओ का मैनेजमेंट Expert Global Consultants कर रही है।