112 रुपये का शेयर ₹170 पर हुआ लिस्ट, इस IPO में पहले ही दिन निवेशकों को मिला 51% मुनाफा

Vdeal System IPO Listings: वीडीएल सिस्टम के शेयरों ने मंगलवार 3 सितंबर को धांसू एंट्री की। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 170 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO प्राइस से 51.79 फीसदी अधिक है। यानी पहले ही दिन इसके निवेशकों को करीब 51.79 फीसदी का मुनाफा मिला है। वीडीएल सिस्टम का IPO इश्यू प्राइस 112 रुपये था

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 10:47 AM
Vdeal System IPO Listings: वीडील सिस्टम का आईपीओ 27 अगस्त से 29 अगस्त के बीच बोली के खुला था

Vdeal System IPO Listings: वीडीएल सिस्टम के शेयरों ने मंगलवार 3 सितंबर को धांसू एंट्री की। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 170 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO प्राइस से 51.79 फीसदी अधिक है। यानी पहले ही दिन इसके निवेशकों को करीब 51.79 फीसदी का मुनाफा मिला है। वीडीएल सिस्टम का IPO इश्यू प्राइस 112 रुपये था। लिस्टिंग पर मिला ग्रे मार्केट के अनुमानों से भी अधिक रहा। ग्रे मार्केट में वीडीएल सिस्टम के शेयर लिस्टिंग से पहले 26 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है। अधिकतर निवेशक लिस्टिंग प्राइस का एक अंदाजा पाने के लिए ग्रे मार्केट पर नजर रखते हैं।

वीडील सिस्टम का आईपीओ 27 अगस्त से 29 अगस्त 2024 के बीच बोली के खुला था। कंपनी ने अपने IPO के लिए 112 रुपये प्रति शेयर का फिक्स भाव रखा था। यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का था, जिसके जरिए कुल 16.14 लाख को बिक्री के लिए रखा गया। निवेशकों से इस आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और आखिरी दिन यह कुल 71.38 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। कंपनी को सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों के कैटेगरी में मिली, जो 71.38 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ। वहीं 'अदर' कैटेगरी में इसे 61.46 गुना अधिक बोली मिली।

कंपनी को आईपीओ के जरिए कुल 18.08 करोड़ रुपये मिले हैं। वीडील सिस्टम ने अपने IPO डॉक्यूमेंट में बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, कंपनी के सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन के कुछ हिस्से भुगतान करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। वीडील सिस्टम के IPO के लिए लॉट साइज 1200 शेयरों का था। इस तरह रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए न्यूनतम 1,34,400 रुपये निवेश करना था। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 30 अगस्त को हुआ था।


कंपनी के बारे में

वीडील सिस्टम लिमिटेड ने साल 2009 में कारोबार शुरू किया था। यह एक इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक एंड ऑटोमेशन सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी है। कंपनी स्मार्ट लो वोल्टेज (एलवी) पैनल, स्मार्ट मीडियम वोल्टेज (एमवी) पैनल, स्मार्ट वेरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव (वीएफडी) पैनल, मीडियम वोल्टेज (एमवी) सॉफ्ट स्टार्टर, ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) और स्मार्ट प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर (पीएलसी) पैनल में विशेषज्ञता रखती है।

कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कई सेंस IoT गेटवे, रिवील सेंस नोड और REVNET IIoT प्लेटफॉर्म शामिल हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थित है। 20 अगस्त, 2024 तक, कंपनी ने अपने पेरोल पर 65 कर्मचारियों को नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें- Premier Energies IPO Listing: पहले ही दिन पैसे डबल,  120% प्रीमियम पर मार्केट में शेयरों की एंट्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।