Get App

Ventive Hospitality IPO Subscription: अंतिम दिन निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स, अब तक 5 गुना सब्सक्राइब

Ventive Hospitality IPO subscription status: वेंटिव हॉस्पिटैलिटी अपने IPO से हासिल इनकम में से 1,400 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। बाकी पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। सितंबर 2024 तक कंपनी पर कुल 3,609.5 करोड़ रुपये का कर्ज था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2024 पर 3:02 PM
Ventive Hospitality IPO Subscription: अंतिम दिन निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स, अब तक 5 गुना सब्सक्राइब
Ventive Hospitality IPO: वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Ventive Hospitality IPO: वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 5.03 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 7.25 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.44 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 24 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से 1,600 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए 610-643 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Ventive Hospitality IPO: कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 2.92 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 9.64 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 4.43 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें