जाने-माने निवेशक विजय केडिया के निवेश वाली साइबर सिक्योरिटी फर्म टैक सिक्योरिटी (Tac Security) का 29.99 करोड़ का IPO 27 मार्च को खुलेगा। अगर यह इश्यू सफल रहता है, तो भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली यह पहली साइबर सिक्योरिटी कंपनी होगी। IPO के बाद टैक सिक्योरिटी के फाउंडर त्रिशनीत अरोड़ा की कंपनी में 54.02 पर्सेंट हिस्सेदारी होगी। इसके बाद केडिया और उनके बेटे अंकित की क्रमशः 10.95 पर्सेंट और 3.65 पर्सेंट हिस्सेदारी होगी। इसके अलावा, चरणजीत सिंह और सूबिंदर जीत सिंह खुराना का स्टेक क्रमशः 2.92 पर्सेंट और 1.46 पर्सेंट होगा।
