Get App

Vijaya Diagnostic का IPO अगले सप्ताह खुलेगा, 522-531 रुपये है प्राइस बैंड

कंपनी का पब्लिक ऑफर पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा जिसमें प्रमोटर और मौजूदा इनवेस्टर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2021 पर 2:14 PM
Vijaya Diagnostic का IPO अगले सप्ताह खुलेगा, 522-531 रुपये है प्राइस बैंड

हेल्थकेयर चेन Vijaya Diagnostic का  इनिशियल पब्लिक ऑफर अगले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 522-531 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO पूरी तरह से एक ऑफर फॉर सेल (OFS) है जिसमें प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स शेयर्स बेचेंगे।

IPO में प्रमोटर एस सुरेन्द्रनाथ रेड्डी और इनवेस्टर्स कराकोरम लिमिटेड और केदारा कैपिटल ऑल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड की ओर से 35 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी।

मार्केट के जानकारों के अनुसार, Vijaya Diagnostic के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 35-40 रुपये की रेंज में है।

कंपनी की योजना अपर प्राइस बैंड पर 1,895 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसके शेयर की लिस्टिंग 14 सितंबर को हो सकती है।

IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए और 35 प्रतिशत रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रखा गया है। बाकी का 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए होगा।

केदारा कैपिटल की फंडिंग वाली Vijaya Diagnostic अपने बड़े नेटवर्क के जरिए पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी टेस्टिंग सर्विसेज देती है। इसके पास आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोलकाता और एनसीआर में 80 डायग्नोस्टिक सेंटर और 11 रेफरेंस लैबोरेट्री हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें