Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ 11 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 8000 करोड़ रुपये जुटाने का है। पब्लिक इश्यू के लिए प्रति शेयर 74-78 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 13 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। दूसरी ओर, ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 10 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा।
