Vishnu Prakash R Punglia IPO: 24 अगस्त को खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड

Vishnu Prakash R Punglia IPO: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया ने अगले हफ्ते 24 अगस्त को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने आईपीओ के तहत 3.12 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। यह पूरा ऑफर नए शेयरों का है

अपडेटेड Aug 19, 2023 पर 7:17 PM
Vishnu Prakash R Punglia IPO: विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया का IPO 28 अगस्त को बंद हो जाएगा

Vishnu Prakash R Punglia IPO: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया ने अगले हफ्ते 24 अगस्त को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने आईपीओ के तहत 3.12 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। यह पूरा ऑफर नए शेयरों का है। ऐसे में आईपीओ के जरिए मिलने वाला पूरा पैसा कंपनी के खाते में जाएगा। कंपनी ने बताया कि उसने करीब 3 लाख शेयरों को कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखा है और उन्हें ये शेयर 9 रुपये के डिस्काउंट पर दिया जाएगा।

राजस्थान मुख्यालय वाली यह इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्सन कंपनी ऊपरी प्राइस बैंड पर अपने IPO के जरिए करीब 308.88 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी ने बताया कि IPO से मिली राशि में, 62.18 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इक्विपमेंट्स और मशीनों को खरीदने से जुड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों को पूरा करने, वहीं करीब 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएहा। वहीं बाकी राशि का इस्तेमाल कंपनी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।


विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया का IPO 28 अगस्त को बंद हो जाएगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 23 अगस्त को एक दिन के लिए खुलेगा।

यह भी पढ़ें- Titan की बिग शॉपिंग, CaratLane में हो जाएगी 98% से अधिक हिस्सेदारी

IPO के लिए निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 150 शेयर होंगे। न्यूनतम 1 लॉट की बोली लगानी होगी। आईपीओ का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स और बाकी 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।

Vishnu Prakash R Punglia के पास वॉटर सप्लाई, रेलवे, सड़क और सिंचाई नेटवर्क से जुड़े विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के डिजाइन और निर्माण का अनुभव है। कंपनी के पास 499 कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट्स और वाहनों के बेड़े के साथ डिजाइन से लेकर पूरा होने तक के लिए इन-हाउस टीमें हैं।

कंपनी का फोकस मुख्य रूप से वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स पर है और अब तक यह ऐसे 75 से अधिक प्रोजेक्ट्स को पूरा कर चुकी है। इसके अलावा, इसके 38 प्रोजेक्ट्स चालू अवस्था में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।