Vishnu Prakash R Punglia IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹91.77 करोड़ जुटाए, आईपीओ के लिए 24 अगस्त को खुलेगी बोली

Vishnu Prakash R Punglia IPO: राजस्थान मुख्यालय वाली इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया (Vishnu Prakash R Punglia) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने से एक दिन पहले बुधवार 23 अगस्त को एंकर निवेशकों से करीब 91.77 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी के एंकर इश्यू में 13 विदेशी निवेशकों और घरेलू संस्थानों ने भाग लिया

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 10:23 PM
Coforge का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 2.4 प्रतिशत बढ़कर 27.18 करोड़ डॉलर हो गया

Vishnu Prakash R Punglia IPO: राजस्थान मुख्यालय वाली इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया (Vishnu Prakash R Punglia) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने से एक दिन पहले बुधवार 23 अगस्त को एंकर निवेशकों से करीब 91.77 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी के एंकर इश्यू में 13 विदेशी निवेशकों और घरेलू संस्थानों ने भाग लिया। इनमें क्वांट म्यूचुअल फंड, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, सोसाइटी जेनरल, मिनर्वा इमर्जिंग अपॉर्चुनिटीज फंड, कॉप्थल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट और बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेज जैसे नाम शामिल हैं।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसने एंकर निवेशकों को 99 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 92.7 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी ने कहा, "एंकर निवेशकों को कुल आवंटन में से 25.05 लाख शेयर घरेलू म्यूचुअल फंडों को आवंटित किए गए हैं, जिन्होंने अपनी कुल 5 स्कीमों के जरिए निवेश किया है।"

Vishnu Prakash R Punglia का आईपीओ गुरुवार 24 अगस्त को बोली के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। 99 रुपये के ऊपरी भाव के हिसाब से, कंपनी अपने आईपीओ से करीब 308.88 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। हालांकि इसमें से फ्रेश शेयरों का हिस्सा सिर्फ 3.12 करोड़ करोड़ रुपये का है।


यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 मिशन सफल, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना इंडिया

कंपनी ने बताया कि IPO से मिली राशि में, 62.18 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इक्विपमेंट्स और मशीनों को खरीदने से जुड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों को पूरा करने, वहीं करीब 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएहा। वहीं बाकी राशि का इस्तेमाल कंपनी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया का IPO 28 अगस्त को बंद हो जाएगा।

कंपनी के बारे में

Vishnu Prakash R Punglia के पास वॉटर सप्लाई, रेलवे, सड़क और सिंचाई नेटवर्क से जुड़े विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के डिजाइन और निर्माण का अनुभव है। कंपनी के पास 499 कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट्स और वाहनों के बेड़े के साथ डिजाइन से लेकर पूरा होने तक के लिए इन-हाउस टीमें हैं।

कंपनी का फोकस मुख्य रूप से वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स पर है और अब तक यह ऐसे 75 से अधिक प्रोजेक्ट्स को पूरा कर चुकी है। इसके अलावा, इसके 38 प्रोजेक्ट्स चालू अवस्था में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।