Vishwas Agri Seeds IPO 21 मार्च से, ₹26 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश; प्राइस बैंड समेत ये है बाकी डिटेल

Vishwas Agri Seeds IPO: अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 42.47 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 4.51 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। विश्वास एग्री सीड्स की लिस्टिंग NSE SME पर 1 अप्रैल को हो सकती है। कंपनी बीजों की प्रोसेसिंग और उन्हें किसानों को सप्लाई करने के बिजनेस में है

अपडेटेड Mar 17, 2024 पर 1:58 PM
Vishwas Agri Seeds अपने बीज 'विश्वास' ब्रांड नाम से बेचती है।

Vishwas Agri Seeds IPO: किसानों को बीज सप्लाई करने वाली कंपनी विश्वास एग्री सीड्स का पब्लिक इश्यू 21 मार्च को खुलने जा रहा है। इसमें पैसा लगाने के लिए 26 मार्च तक मौका होगा। कंपनी इस इश्यू से 25.80 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए प्राइस बैंड 86 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर तय किया गया है। आईपीओ में 30 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 1 अप्रैल को हो सकती है।

Vishwas Agri Seeds के प्रमोटर्स में अशोकभाई सिबाभाई गजेरा, भरतभाई सिबाभाई गजेरा, दिनेशभाई मधाभाई सुवागिया और कुछ अन्य लोग शामिल हैं। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है, जो IPO के बाद घटकर 70 प्रतिशत रह जाएगी। आईपीओ के लिए Isk Advisors Pvt Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर और Bigshare Services Pvt Ltd रजिस्ट्रार है। मार्केट मेकर Sunflower Broking है।

Vishwas Agri Seeds IPO का रिजर्व हिस्सा


Vishwas Agri Seeds IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। बाकी 50 प्रतिशत हिस्सा अन्य कैटेगरीज के निवेशकों के लिए है। Vishwas Agri Seeds साल 2013 में इनकॉरपोरेट हुई थी। यह बीजों की प्रोसेसिंग और उन्हें किसानों को सप्लाई करने के बिजनेस में है। कंपनी अपने बीज 'विश्वास' ब्रांड नाम से बेचती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में मूंगफली, सोयाबीन, गेहूं, जीरा, हरा चना, काला चना की फसल के लिए बीज; कपास, कैस्टोल, बाजरा, मक्का के लिए रिसर्च हाइब्रिड बीज और मिर्च, टमाटर, बैंगन, तरबूज, स्वीट कॉर्न, पत्तागोभी, प्याज, धनिया, मेथी, सरसों, लूसर्न, गाजर के हाइब्रिड वेजिटेबल बीज शामिल हैं।

विश्वास एग्री सीड्स की वित्तीय स्थिति

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 0.72 प्रतिशत बढ़कर 65.32 करोड़ रुपये रहा था। शुद्ध मुनाफा इस दौरान 115.43 प्रतिशत बढ़कर 5.34 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान विश्वास एग्री सीड्स का रेवेन्यू 42.47 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं शुद्ध मुनाफा 4.51 करोड़ रुपये रहा।

Chatha Foods IPO 19 फरवरी से; Domino's, Subway को मीट प्रोडक्ट सप्लाई करती है कंपनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।