V R Infraspace IPO: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी V R Infraspace का IPO 4 मार्च को ओपन हो रहा है। कंपनी का प्लान इस इश्यू से 20.40 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ की क्लोजिंग 6 मार्च को होगी और शेयरों की लिस्टिंग 12 मार्च को एनएसई एसएमई पर होगी। आईपीओ में 24 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। V R Infraspace IPO के तहत प्राइस बैंड 85 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयर का है।
कंपनी के प्रमोटर विपुल देवचंद रूपारेलिया और सुमिताबेन विपुलभाई रूपारेलिया हैं। IPO के बाद प्रमोटर्स की V R Infraspace में हिस्सेदारी घटकर 72.97 प्रतिशत रह जाएगी। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को V R Infraspace IPO का बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है। साथ ही लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। आईपीओ के लिए मार्केट मेकर स्प्रेड एक्स सिक्योरिटीज है।
V R Infraspace IPO के रिजर्व हिस्से की डिटेल
साल 2015 में इनकॉरपोरेट हुई V R Infraspace Limited कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के कारोबार में है। इसका बिजनेस मुख्य रूप से गुजरात के वडोदरा और उसके आसपास चलता है। आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 50 प्रतिशत हिस्सा अन्य इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
वित्तीय तौर पर कितनी मजबूत
अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में कंपनी की कंसोलिडेटेड कुल आय 7.32 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 89.54 लाख रुपये था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 18.75 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2.62 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 35.16% प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा 229.16% बढ़ा था।
4 मार्च को R K SWAMY IPO भी खुल रहा
4 मार्च को R K SWAMY IPO भी खुल रहा है। यह 423.56 करोड़ रुपये का इश्यू है, जिसकी क्लोजिंग 6 मार्च को होगी। आईपीओ में 60 लाख नए शेयर जारी होंगे और 87 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 270-288 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।