Get App

Vraj Iron IPO: 26 जून को खुलेगा आईपीओ, 171 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान

Vraj Iron and Steel IPO: कंपनी आने वाले कुछ दिनों में प्राइस बैंड की घोषणा कर देगी। पब्लिक इश्यू में केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसका मतलब है कि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। निवेशकों के पास आईपीओ में 28 जून तक निवेश का मौका रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 9:08 PM
Vraj Iron IPO: 26 जून को खुलेगा आईपीओ, 171 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान
छत्तीसगढ़ स्थित व्रज आयरन एंड स्टील का आईपीओ 26 जून को खुलने वाला है।

छत्तीसगढ़ स्थित व्रज आयरन एंड स्टील का आईपीओ 26 जून को खुलने वाला है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 171 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी आने वाले कुछ दिनों में प्राइस बैंड की घोषणा कर देगी। पब्लिक इश्यू में केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसका मतलब है कि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। निवेशकों के पास आईपीओ में 28 जून तक निवेश का मौका रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 25 जून को एक दिन के लिए खुलेगा।

Vraj Iron and Steel IPO से जुड़ी डिटेल

टीएमटी बार बनाने वाली कंपनी व्रज आयरन एंड स्टील 1 जुलाई तक सफल निवेशकों को आईपीओ शेयरों का अलॉटमेंट करेगी। वहीं, 2 जुलाई तक इक्विटी शेयरों को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 3 जुलाई है। आर्यमन फाइनेंशियल सर्विसेज इस इश्यू के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज ऑफर के लिए रजिस्ट्रार है।

Vraj Iron and Steel कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें