Vraj Iron and Steel IPO: छत्तीसगढ़ स्थित व्रज आयरन एंड स्टील ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा कर दी है। कंपनी ने 195-207 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 171 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह आईपीओ 26 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशकों के पास इसमें 28 जून तक निवेश का मौका रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 25 जून को एक दिन के लिए खुलेगा।
