Get App

Waaree Energies IPO: पहले दिन तगड़ा रिस्पॉन्स, 3.32 गुना भरा; NII के लिए रिजर्व हिस्सा 8 गुना सब्सक्राइब

Waree Energies IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी ओडिशा में 6GW इनगॉट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने की लागत की आंशिक तौर पर फाइनेंसिंग और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 6:46 PM
Waaree Energies IPO: पहले दिन तगड़ा रिस्पॉन्स, 3.32 गुना भरा; NII के लिए रिजर्व हिस्सा 8 गुना सब्सक्राइब
Waaree Energies के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 28 अक्टूबर को होगी।

Waaree Energies IPO: सोलर पीवी मॉड्यूल्स बनाने वाली वारी एनर्जीज लिमिटेड का IPO आज 21 अक्टूबर से खुल गया। इसे रिटेल इनवेस्टर्स और NII से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी इससे 4,321.44 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO शाम 5:00 बजे तक 3.32 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 8.09 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.17 गुना भर चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्से को अभी तक कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 1.57 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

Waaree Energies IPO में 23 अक्टूबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी ने 18 अक्टूबर को एंकर निवेशकों से 1,276.93 करोड़ रुपये जुटाए। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 28 अक्टूबर को होगी। IPO क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 24 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है।

कितना प्राइस बैंड और लॉट साइज

बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 1427-1503 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 9 शेयर रखा गया है। वारी एनर्जीज के IPO में 3,600 करोड़ रुपये के 2.4 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 721.44 करोड़ रुपये के 48 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। एक्सिस कैपिटल, IIFL सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवायजरी एंड सिक्योरिटीज, SBI कैपिटल मार्केट्स, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज और ITI कैपिटल इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें