Get App

PhonePe ने IPO लाने की खबरों को नकारा, फाउंडर समीर निगम बोले, "मेरी कंपनी, मुझे ही कोई जानकारी नहीं"

PhonePe का मानना है कि इस साल के अंत तक उसका कोर बिजनेस मुनाफे में आ जाएगा और इसके बाद वह अपना IPO लाने की प्रक्रिया शुरू कर देगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2022 पर 8:17 PM
PhonePe ने IPO लाने की खबरों को नकारा, फाउंडर समीर निगम बोले, "मेरी कंपनी, मुझे ही कोई जानकारी नहीं"
10 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर IPO लाने की तैयारी कर रही है PhonePe

वालमार्ट (Walmart) के निवेश वाली डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे (PhonePe) अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। न्यूज एजेंसी PTI ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी IPO के जरिए जुटाई रकम का इस्तेमाल अपने फाइनेंशियल सर्विसेज के पोर्टफोलियो को बढ़ाने और अपने UPI आधारित पेमेंट सिस्टम का विस्तार करने में करेगी। हालांकि फोनपे के को-फाउंडर ने इन खबरों को खारिज किया है।

फोनपे के को-फाउंडर और सीईओ समीर निमग (Sameer Nigam) ने कंपनी के IPO लाने से जुड़ी खबरों को खारिज किया है। समीर निगम ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, "यह काफी मजाकिया है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मेरी ही कंपनी IPO के लिए आवेदन करने जा रही है। शायद PTI और उनके 'इनवेस्टमेंट बैंकर' दोस्त हमारे लिए IPO आवेदन के साथ-साथ रोडशो भी कर सकते हैं? अगर इस प्रक्रिया में मेरी भी जरूरत पड़ी तो कृपया मुझे जरूर बताइएगा।"

इससे पहले PTI ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि PhonePe का मानना है कि इस साल के अंत तक उसका कोर बिजनेस मुनाफे में आ जाएगा और इसके बाद वह शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी शुरू कर देगी। एजेंसी ने कुछ इनवेस्टमेंट बैंकर्स सूत्रों के हवाले से बताया था कि, कंपनी 8 से 10 अरब के वैल्यूएशन पर आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही बैंकर्स और कानूनी सलाहकारों को नियुक्त करेगी, जिससे IPO की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। इसके अलावा कंपनी ने अपनी होल्डिंग कंपनी के रजिस्ट्रेशन को सिंगापुर से हटाकर भारत में लाने की भी तैयारी शुरू कर दी है, जिससे वह "मेड इन इंडिया" टैग के साथ आगे बढ़ सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें