Shelter Pharma IPO: इंसानों के साथ-जानवरों के लिए भी प्रोडक्ट्स तैयार करने वाली शेल्टर फार्मा (Shelter Pharma) का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस एसएमई कंपनी के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 42 रुपये का भाव फिक्स किया गया है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इस भाव से इसके शेयर 6 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। पिछले वित्त वर्ष 2023 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 214 फीसदी से अधिक बढ़ा। इश्यू में पैसे लगाने से पहले आईपीओ और कंपनी के कारोबार और वित्तीय सेहत की पूरी डिटेल्स चेक करें।
