WomanCart के IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को आज 16 अक्टूबर को अब तक 5.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसे कुल 53.08 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 11.12 लाख इक्विटी शेयर हैं। SME सेगमेंट के इस पब्लिक इश्यू में 18 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 9.56 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसका ऑफर प्राइस 86 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
