Yatharth Hospital IPO : यथार्थ हॉस्पिटल के इश्यू को Sebi ने दी मंजूरी, जानिए डिटेल

आईपीओ का 50 फीसदी साइज क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायरस् (QIBs) के लिए आरक्षित है, वहीं 15 फीसदी ऑफर साइज नॉन इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (NIIs) और बाकी 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रखा जाना है

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 9:28 AM
वित्त वर्ष 2021 तक के डाटा के मुताबिक, यथार्थ हॉस्पिटल्स बिस्तरों की संख्या के लिहाज से दिल्ली एनसीआर के 10 सबसे बड़े निजी अस्पतालों में से एक है

Yatharth Hospital IPO : यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लि. को IPO लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल गई है। इस पब्लिक ऑफर (public offer) में 610 करोड़ रुपये के नए इश्यू और 65,51,690 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। आईपीओ साइज में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर शामिल होंगे। सेबी की मंजूरी के बाद, इक्विटी शेयरों के लिए प्राइस बैंड के साथ IPO की टाइमलाइन जारी की जाएगी।

आईपीओ से मिली धनराशि का कैसे करेगी इस्तेमाल

यह कंपनी दिल्ली-एनसीआर में तीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चलाती है। हाल ही में इसने मध्य प्रदेश में भी अपना विस्तार किया है। आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल वृद्धि योजनाओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।


इस फर्टिलाइजर कंपनी ने 1000% से ज्यादा रिटर्न दिया और अब डिविडेंड देने की तैयारी

प्रमोटर बेचेंगे कितने शेयर

कंपनी को सेबी से 2 अगस्त को एक “ऑब्जर्वेशन” लेटर मिला है। खास बात यह है कि मार्केट रेगुलेटर की तरफ से जारी ‘आब्जर्वेशन’ में आईपीओ के लिए मंजूरी के संकेत दिए गए हैं। कंपनी ने इस साल के अप्रैल में IPO के लिए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस जमा किया था।

ओएफएस के जरिये विमला त्यागी जैसे प्रमोटर्स 37,43,000 इक्विटी शेयर बेचेंगे, वहीं प्रेम नारायण त्यागी और नीना त्यागी 20,21,200 और 7,87,490 इक्विटी शेयर बेचेंगे।

छोटे पैकेट बड़े धमाके वाले शेयर आगे कर सकते हैं कमाल, इनसे ना चूके नजर

किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व

आईपीओ का 50 फीसदी साइज क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित है, वहीं 15 फीसदी ऑफर साइज नॉन इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (NIIs) और बाकी 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रखा जाना है।

इसके लिए बुक रनिंग लीड मैनजर इंटेसिव फिस्कल सर्विसेज, एम्बिट और आईआईएफएल सिक्योरिटीज को नियुक्त किया गया है।

वित्त वर्ष 2021 तक के डाटा के मुताबिक, यथार्थ हॉस्पिटल्स बिस्तरों की संख्या के लिहाज से दिल्ली एनसीआर के 10 सबसे बड़े निजी अस्पतालों में से एक है। इसके अस्पतालों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।