Yatra Online IPO: शेयर बाजार में कमजोरी के बीच आईपीओ की चमक फीकी पड़ती दिख रही है। यही कारण है अधिकरत एनालिस्ट्स ने गु्रुवार 28 सितंबर को लिस्ट हो रही यात्रा ऑनलाइन के शेयरों से पहले दिन मुनाफा मिलने की अपनी उम्मीदें कम कर दी हैं। इससे निवेशक निराश हैं। यात्रा ऑनलाइन के IPO के बोली के दौरान निवेशकों से सुस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इससे भी लिस्टिंग के दिन इस शेयर की मांग कम रहने की संभावना दिखती है। Yatra Online ने अपने आईपीओ से कुल 775 करोड़ रुपये जुटाए। इश्यू को लगभग 1.66 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जो इन दिनों लॉन्च होने वाले अधिकतर आईपीओ की तुलना में बहुत कम है।
हेम सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आस्था जैन ने कहा, ''हम यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ की फ्लैट लिस्टिंग की उम्मीद कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, "हालांकि, हम साथ में यह भी सिफारिश करते हैं कि जिन लोगों ने शेयरों के लिए आवेदन किया है, उन्हें इसे लंबी अवधि के लिए रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी एक ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है और यह एक विश्वसनीय ब्रांड है।"
यात्रा ऑनलाइन भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है। यह देश की सबसे बड़ी कॉरपोरेट ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर भी है, जिसके पास 813 बड़े कॉरपोरेट ग्राहक और 49,800 से अधिक रजिस्टर्ड SME ग्राहक हैं।
स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट, प्रथमेस मस्देकर ने कहा, "यात्रा ऑनलाइन का IPO सिर्फ 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जो हाल में आए दूसरे IPO की तुलना में काफी कम है। हमें उम्मीद है कि शुक्रवार को जब यह इश्यू शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा तो इसका लिस्टिंग गेन मामूली या फ्लैट होगा।" IPO का इश्यू प्राइस 142 रुपये था।
यात्रा ऑनलाइन ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले 14 सितंबर को एंकर निवेशकों से 348.75 करोड़ रुपये जुटाए थे। गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, BNP पारिबा आर्बिट्रेज, सोसाइटी जेनरल, एलारा इंडिया अपॉर्च्युनिटीज फंड, व्हाइटओक कैपिटल, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी कुछ ऐसे निवेशक थे जिन्होंने एंकर बुक में भाग लिया।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।