Zomato IPO: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने जोमैटो के इश्यू को मंजूरी दे दी है। कंपनी अपने IPO से 7500 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसमें फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फॉर सेल भी शामिल है। जोमैटो में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी इंफो एज पहले 750 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी बेचने वाली थी। हालांकि अब इंफोएज ने इसे 50 फीसदी घटाकर 375 करोड़ रुपए कर दिया है।
जोमैटो का IPO पिछले 4 साल में दूसरा सबसे बड़ा इश्यू होगा। इससे पहले SBI कार्ड का इश्यू आया था।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि निवेशकों को क्या इस मोस्ट वॉन्टेड शेयर में निवेश करना चाहिए।
उन्होंने कहा, "हम टेक्नोलॉजी कंपनियों को पसंद करते हैं। मैं इसमें निवेश करूंगा क्योंकि यह टेक बेस्ड कंपनी है। इसका ऐप आपको डिलीवरी ट्रैक करने की सहूलियत देता है और इससे इंडस्ट्री का डायनेमिक बदल जाता है।"
उन्होंने कहा, "प्रति ऑर्डर के आधार पर कंपनी प्रॉफिटेबल हो चुकी है। यह 5-10 साल में हुआ है। कंपनी का मार्केट टीयर-II और टीयर-III शहरों में तेजी से बढ़ने की पूरी संभावना है। कंपनी को आगे और मुनाफा होगा।"