Zomato IPO: इश्यू 19 जुलाई को खुल सकता है, जानिए क्या रह सकता है प्राइस बैंड

Zomato IPO: कंपनी का इश्यू 19 जुलाई को खुलकर 22 जुलाई को बंद हो सकता है

अपडेटेड Jul 06, 2021 पर 3:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Zomato IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो का इश्यू इस महीने 19 जुलाई को आ सकता है। कंपनी के IPO को सेबी की मंजूरी पिछले हफ्ते ही मिली थी। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, कंपनी का इश्यू 19 जुलाई को खुलकर 22 जुलाई को बंद हो सकता है। दरअसल 21 जुलाई को बकरीद होने की वजह से मार्केट बंद है। लिहाजा जोमैटो का इश्यू  22 जुलाई को बंद होगा।
 
इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 70-72 रुपए हो सकता है।

Paytm IPO: कंपनी अगले हफ्ते IPO के लिए आवेदन जारी करेगी, 2.3 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी

इस प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो कंपनी 9375 करोड़ रुपए जुटा सकती है। यह पिछले 4 साल की दूसरी सबसे बड़ा IPO लाने वाली कंपनी बन जाएगी। इससे पहले SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने 10,335 करोड़ रुपए जुटाए थे। इससे भी पहले अक्टूबर 2017 में इतनी बड़ी रकम इश्यू के जरिए जुटाई गई थी। तब जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने IPO से 11,176 करोड़ रुपए जुटाए थे।

जोमैटो के इश्यू का प्राइस बैंड 70-72 रुपए रहने की उम्मीद है। इस हिसाब से देखें तो कंपनी की वैल्यूएशन 7.6 अरब डॉलर यानी 56,240 करोड़ रुपए होगी।
 
जोमैटो की तरफ से जारी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, कंपनी 7875 करोड़ रुपए जुटाने के लिए इश्यू जारी करेगी। इसमें से 7500 करोड़ रुपए फ्रेश इश्यू होंगे। बाकी के 375 करोड़ रुपए मौजूदा इनवेस्टर इंफोएज बेचेगी।

LIC का IPO जनवरी 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद, सरकार मर्चेंट बैंकर्स से इसी महीने मांग सकती है बिड्स

कंपनी की सबसे बड़ी स्टेक होल्डर इंफो एज है। इसके पास 18.5 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी ने 1.16 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से यह हिस्सेदारी ली थी।

जोमैटो के दूसरे स्टेकहोल्डर्स में Uber (9.13%), अलीपे सिंगापुर (8.33%), एंटफिन सिंगापुर (8.2%), इंटरनेट फंड (6%), SCI ग्रोथ इनवेस्टमेंट्स (6%) और कोफाउंडर दीपिंदर गोयल के पास 5.51 फीसदी स्टेक है।

ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रे मार्केट में जोमैटो के शेयर 78-80 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से ट्रेड हो रहे हैं। यह 70-72 के अनुमानित प्राइस बैंड से 12 फीसदी प्रीमियम पर है। जोमैटो ने आखिरी बार जो फंड जुटाया था उसमें 55-60 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से स्टेक बेचकर 40,000 करोड़ रुपए जुटाए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।