Paytm IPO: पेमेंट कंपनी पेटीएम 12 जुलाई तक IPO के लिए आवेदन जमा कर सकती है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने रॉयटर्स को बताया कि Paytm की पेरेंट कंपनी इश्यू के लिए 2.3 अरब डॉलर का वैल्यूएशन खोज रही है।
कंपनी One97 कम्युनिकेशंस 12 जुलाई तक आवेदन जमा करेगी। Paytm के इश्यू में फ्रेश शेयर के साथ ऑफर फॉर सेल में शामिल है। कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स IPO के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
पेटीएम के स्टेकहोल्डर्स में चीन के अलीबाबा का एंट ग्रुप है। इसके पास कंपनी की सबसे ज्यादा 29.71 फीसदी हिस्सेदारी है। दूसरे नंबर पर 19.63 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सॉफ्टबैंक विजन फंड है। सैफ पार्टनर्स के पास 18.56 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं कंपनी के प्रमोटर विजय शेखर शर्मा के पास 14.67 फीसदी स्टेक है।
AGH होल्डिंग, T Rowe Price और डिसक्वरी कैपिटल, बर्कशायर हैथवे के पास कंपनी की 10 फीसदी से कम हिस्सेदारी है।
पेटीएम इश्यू के जरिए 12,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए 12 जुलाई को एक एक्सट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) हो रही है जिसमें इश्यू जारी करने के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।
27 मई को जारी Bernstein report के मुताबिक, पेटीएम की आमदनी फिस्कल ईयर 2023 तक डबल होगर 7000 करोड़ रुपए पहुंच जाएगी। तब इसके कुल कारोबार में नॉन-पेमेंट सेगमेंट की हिस्सेदारी 33 फीसदी के करीब होगी।
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि पेटीएम खर्च घटाने की कोशिश कर रही है ताकि अगले 12-18 महीनों में कंपनी ब्रेक ईवन (ना प्रॉफिट ना लॉस) पर आ जाए।