Get App

Andhra Pradesh Elections: आंध्र प्रदेश में YSRCP और TDP के बीच में कड़ा मुकाबला, इन लोकसभा सीटों पर होंगी सबकी निगाहें

Andhra Pradesh Elections: 2024 के लोकसभा चुनाव में YSRCP का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से है, जिसमें BJP, TDP और पवन कल्याण की जन सेना (Jana Sena) पार्टी शामिल है। तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, TDP राज्य की 17 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि BJP के पास 6 और JSP के पास दो सीटें हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2024 पर 6:15 AM
Andhra Pradesh Elections: आंध्र प्रदेश में YSRCP और TDP के बीच में कड़ा मुकाबला, इन लोकसभा सीटों पर होंगी सबकी निगाहें
Andhra Pradesh Elections: आंध्र प्रदेश में YSRCP और TDP के बीच में कड़ा मुकाबला

Andhra Pradesh Elections: आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी 13 मई को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) के नेतृत्व वाली YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने 2019 के आम चुनावों में राज्य की 25 में से 22 सीटें जीतीं, और एन चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को सिर्फ तीन तक सीमित कर दिया। YSRCP ने 49.89% वोट शेयर हासिल किया, वहीं TDP राज्य में केवल 40.19% ही हासिल कर सकी।

2024 के लोकसभा चुनाव में YSRCP का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से है, जिसमें BJP, TDP और पवन कल्याण की जन सेना (Jana Sena) पार्टी शामिल है। तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, TDP राज्य की 17 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि BJP के पास 6 और JSP के पास दो सीटें हैं।

चुनावी मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व वाला I.N.D.I.A. ब्लॉक भी है, जिसमें CPIM और CPI शामिल हैं। सीएम जगन रेड्डी की छोटी बहन वाईएस शर्मिला राज्य में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं। आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से चार अनुसूचित जाति (SC) के लिए और एक अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 16 मार्च तक राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 4.09 करोड़ है, जो 22 जनवरी को दर्ज 4.07 करोड़ से ज्यादा है। इनमें 2.08 करोड़ महिलाएं और 3,346 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें